फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बढ़ती गर्मी से पावर हाई, एसी-कूलर की दौड़ में बिजली खपत दोगुनी

विज्ञापन
फोटो नंबर- 06निजामपुर रोड ​स्थित पावर हाउस।
विज्ञापन
नारनौल। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में गर्मी ने जनजीवन के साथ बिजली व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ा दिया है। तापमान 1 अप्रैल के 35 डिग्री से बढ़कर 23 अप्रैल को 43 डिग्री तक पहुंच गया। इसके चलते एसी, कूलर, पंखे और फ्रिज का उपयोग तेजी से बढ़ा है जिससे बिजली खपत लगभर दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार, 1 अप्रैल को जिले में 22.91 लाख यूनिट बिजली की खपत थी जो 23 अप्रैल तक बढ़कर 48.12 लाख यूनिट हो गई यानी करीब 25.21 लाख यूनिट की वृद्धि। अप्रैल में अब तक कुल 7.50 करोड़ यूनिट बिजली खर्च हो चुकी है और आने वाले दिनों में यह आंकड़ा 55 लाख यूनिट प्रतिदिन तक पहुंचने की संभावना है।
शहरी क्षेत्रों में बिजली खपत में लगभग 33 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह बढ़ोतरी 49 प्रतिशत रही है। कृषि कार्यों और सिंचाई के चलते गांवों में खपत तेजी से बढ़ी है जिससे बिजली आपूर्ति पर अतिरिक्त दबाव महसूस किया जा रहा है।
विज्ञापन

दोगुनी हुई फॉल्ट की शिकायतें
बिजली की खपत व लोड बढ़ने के साथ ही बिजली की तारों में फॉल्ट की समस्या दोगुणी हो गई है। सर्दी में रोज 5 से 10 शिकायतें आती थी, वहीं अब रोज 25 से 30 फॉल्ट की शिकायतें दर्ज की जा रही है।
टोल फ्री नंबर को बता रहे अवैध
बिजली फॉल्ट से संबंधित शिकायत दर्ज करवाना उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बना हुआ है। विनीत व संजय ने बताया कि घर के पास लाइन में फॉल्ट होने के बाद जब शिकायत केंद्र नंबर 8059888209 पर संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क करें। जब 1912 पर संपर्क किया तो नंबर अवैध बताया गया। इस कारण शिकायत दर्ज करवाने में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-
177 में 33 ट्रांसफार्मर ओवरलोड
वर्ष 2025 व 2026 में जिले में कुल 210 ट्रांसफार्मर ओवरलोड थे। इसमें से क्षमता बढ़ाकर व नए ट्रांसफार्मर लगाकर 177 ओवरलोड ट्रांसफार्मरों के लोड को बांट दिया गया है। वहीं 33 ट्रांसफार्मर अभी भी ओवरलोड है जिन्हें आगामी 31 मई तक नए ट्रांसफार्मर लगाकर लोड को कम किया जाएगा।
जिले बिजली की खपत
दिन खपत अधिकतम तापमान

17 अप्रैल 33.60 लाख 38.5
18 अप्रैल 34.73 लाख 40.0

19 अप्रैल 37.49 लाख 40.5
20 अप्रैल 38.04 लाख 42.0

21 अप्रैल 37.13 लाख 42.0
22 अप्रैल 44.05 लाख 42.5

23 अप्रैल 48.12 लाख 42.7

वर्जन :
गर्मी के मद्देनजर बिजली लाइन की मरम्मत सहित अन्य कार्य किए गए हैं और बिजली आपूर्ति सुचारू बनी हुई है। सूची बनाकर ओवरलोड ट्रांसफार्मर के लोड को कम करने का कार्य जारी है। बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायत उपभोक्ता 8059888209 व टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। -जोगेंद्र सिंह हुड्डा, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें