फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लोग डकार रहे फ्री पानी, विभाग का 14.28 करोड़ बकाया

विज्ञापन
फोटो नंबर-05नारनौल जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय।
विज्ञापन
नारनौल। गर्मी में पानी की बढ़ती मांग के बीच शहर में जल आपूर्ति व्यवस्था सवालों के घेरे में हैं। एक ओर जहां लोग नियमित रूप से पानी का बिल भर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। इस स्थिति से सबसे अधिक परेशानी उन उपभोक्ताओं को हो रही है जो नियमों का पालन करते हुए समय पर भुगतान करते हैं लेकिन फिर भी जल संकट झेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन




शहर की लगभग डेढ़ लाख आबादी के मुकाबले केवल 15,091 पानी के वैध कनेक्शन हैं। इन पर भी करीब 14,28,00,000 रुपये का बकाया बिल लंबित है। इसके अलावा शहर में लगभग 25 हजार अवैध कनेक्शन होने का अनुमान है जिनके जरिये बड़ी मात्रा में पानी की चोरी हो रही है।
यहीं नहीं, सीवरेज व्यवस्था भी बकाया राशि के बोझ तले दबी हुई है। शहर में 7,122 सीवरेज कनेक्शन हैं जिन पर करीब तीन करोड़ 45 लाख रुपये की राशि बकाया है।

जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि अवैध कनेक्शन और बिलों की अदायगी में लापरवाही ही जल संकट का मुख्य कारण बन रही है। विभाग समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई भी करता है लेकिन इसके बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन




फिलहाल विभाग ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरचार्ज माफी योजना लागू कर रखी है जो 31 मई तक प्रभावी रहेगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपने बकाया बिल जमा करवाएं और अपने कनेक्शन को वैध बनवाएं।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के बाद भी यदि बकाया बिल जमा नहीं किए गए तो विभाग सख्त कदम उठाएगा। इसके तहत बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। ऐसे में शहरवासियों के लिए जरूरी है कि वे नियमों का पालन करें, ताकि जल आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रह सके।



वर्जन:
विभाग की ओर से अवैध कनेक्शनों को काटने के लिए समय-समय अभियान चलाया जाता है। गर्मी के मौसम पानी की खपत को देखते हुए लोग अपने बकाया बिल जमा करवाए इसके लिए सरचार्ज माफी योजना भी चल रही है। अगर समय रहते लोग बिल जमा नहीं करवाते हैं तो जल्द ही कनेक्शन काटने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा।-नरेश चंदेला, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें