फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज की बस से उठा धुंआ: ड्राइवर और कंडक्टर की सूझ-बूझ से टला हादसा, सुरक्षित बाहर निकाली सवारियां

Sun, 26 Apr 2026 05:09 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल

सार

बस में सवार करीब 30 यात्रियों को कंडक्टर ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित नीचे उतार दिया। सूचना पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और दमकल विभाग को खबर दी गई।
विज्ञापन
चलती बस से उठा धुंआ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार दोपहर एक चलती हरियाणा रोडवेज बस से अचानक धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई। बस अलवर से नारनौल आ रही थी। रेवाड़ी रोड स्थित सीएल फार्म के पास पहुंचते ही बस के पीछे वाले टायर के पास से धुआं निकलने लगा। स्थिति भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को किनारे में रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


बस में सवार करीब 30 यात्रियों को कंडक्टर ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित नीचे उतार दिया। सूचना पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और दमकल विभाग को खबर दी गई। हालांकि कुछ देर बाद धुआं खुद ही कम हो गया। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य तक भेजा गया, जबकि खराब बस को टोचन कर डिपो वर्कशॉप ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें