मंडी अटेली। राधा कृष्ण मंदिर परिसर में अग्रवाल सभा की ओर से आयोजित त्वचा परामर्श शिविर में 56 लोगों ने जांच कराई। इन्हें जांच के साथ परामर्श व दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक यादव ने अपनी टीम के साथ मरीजों की जांच की। डॉ. दीपक यादव ने बताया कि मौसम में बढ़ती गर्मी और उमस के कारण त्वचा संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। पसीना, धूल और संक्रमण के चलते एलर्जी व खुजली जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की त्वचा एलर्जी को नजरअंदाज न करें और तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। संवाद