फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कवि सम्मेलन में छोटे बच्चों ने बड़ी बात कर गुदगुदाया व हंसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आरपीएस विद्यालय के प्राइमरी विभाग में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों का कवि सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें बच्चों ने सुंदर-सुंदर कविताओं की प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को खूब गुदगुदाया व हंसाया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि संस्था की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव रहीं जबकि अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने की। बच्चों की सुंदर प्रस्तुतियों को सभी ने सराहा। प्राथमिक विभाग के बच्चों ने विभिन्न हास्य कवितओं के साथ-साथ अनेक ज्वलंत विषयों पर कविताएं प्रस्तुत की जैसे नारी सशक्तिकरण, प्रदूषण और उसे दूर करने के उपाय, मां की महिमा, बेरोजगारों की बढ़ती फौज, देश के नवनिर्माण में युवाओं की भूमिका व भ्रष्टाचार आदि पर बच्चों ने अपनी कविताओं के माध्यम से देश के समक्ष प्रमुख चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उनका मुकाबला करने के लिए उठाने योग्य आवश्यक कदम पर भी सुझाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान संस्था की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई कविताओं की खूब सराहना की। इस प्रतियोगिता में चौथी में वान्या प्रथम, वेदांशी द्वितीय व आशी तृतीय रही। पांचवीं में तनिष्ठा व मनीष प्रथम, दिव्या व हिमांक्षी द्वितीय तथा ध्रुव तृतीय रहा। विद्यालय प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई कविताओं को खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें