फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी-सादुलपुर ट्रैक पर चलने वाली छह गाड़ियां रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/सतनाली मंडी। लॉकडाउन के बीच कम यात्री भार के कारण रेलवे के बीकानेर मंडल ने रेवाड़ी-सादलपुर ट्रैक पर छह गाड़ियां रद्द कर दी हैं। वहीं एक गाड़ी के फेरों में कमी की है।
विज्ञापन

बीकानेर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि कम यात्री भार के कारण अनेक ट्रेनों के फेरों में कमी की गई है और कुछ ट्रेनें रद्द भी की गई हैं। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04811/12, सीकर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल 19 मई से, गाड़ी संख्या 04823/24 जोधपुर- रेवाड़ी स्पेशल 16 मई से आगामी आदेश तक रद्द की जा रही है। गाड़ी संख्या 04823 जोधपुर से चलकर दोपहर 12:38 बजे सतनाली आती थी जबकि 04824 रेवाड़ी से चलकर सायं 16:19 बजे सतनाली आती है। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04727, श्रीगंगानगर-दिल्ली स्पेशल को 15 मई से आगामी आदेश तक प्रतिदिन के स्थान पर मंगलवार, वीरवार व शनिवार को संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 04728, दिल्ली- श्रीगंगानगर स्पेशल 16 मई से आगामी आदेश तक प्रतिदिन के स्थान पर बुधवार, शुक्रवार व रविवार को संचालित होगी। 04727 श्रीगंगानगर-दिल्ली श्रीगंगानगर से चलकर रात्रि 3:31 बजे सतनाली पहुंचती है जबकि गाड़ी संख्या 04728 दिल्ली-श्रीगंगानगर दिल्ली से चलकर रात्रि 22:21 बजे सतनाली पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें