फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छह नए उप स्वास्थ्य केंद्र और एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मंजूरी

Sun, 30 Jun 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। प्रदेश सरकार ने महेंद्रगढ़ व सतनाली के ग्रामीण क्षेत्रों में छह नए उप स्वास्थ्य केंद्र और एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की स्वीकृति प्रदान की है।
उप स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक केंद्र बनने से आकोदा व सतनाली क्षेत्र के करीब 15 गांवों के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी आरंभ हो जाएंगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की और से ग्राम पंचायतों से तालमेल कर भूमि उपलब्ध कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। महेंद्रगढ़-भिवानी संसदीय क्षेत्र के विकास एवं निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया हरियाणा सरकार ने महेंद्रगढ़ एवं सतनाली क्षेत्र को सौगात देते हुए छह नये उप स्वास्थ्य केंद्र और एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में यह एक सकारात्मक प्रयास है। उन्होंने बताया कि गांव डिगरोता, गढ़ी, पालड़ी पनिहारा, खातोदड़ा, ढ़ाढोत एवं बसई में उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की मंजूरी मिली है। वहीं गांव आकोदा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

इन सभी गांवों के सरपंचों के साथ तालमेल करके जल्द ही जमीन बारे प्रस्ताव करवाया जाएगा तथा इनके भवन निर्माण का बजट भी जल्द ही मंजूर किया जाएगा। इनके भवन निर्माण से एक दर्जन गांवों के लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलेने लगेंगी। हरियाणा सरकार का प्रयास है कि गांव के लोगों को भी गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा दी जा सके, जिससे बीमारी में लोगों का पैसा एवं समय बचाया जा सके।स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें