बाइक में कोबरा के छिपे होने से नहर विभाग के कर्मचारियों में अफरा तफरी मैच गई और उन्होंने बिना जोखिम उठाए तत्काल गोरक्षा दल को इसकी सूचना दी जिसके कोबरा का रेस्क्यू किया गया।
नारनौल के नांगल चौधरी की ढाणी बाया वाली के रास्ते पर स्थित नहर विभाग पंप पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कर्मचारी की खड़ी बाइक के अंदर करीब छह फीट लंबा कोबरा सांप छिपा हुआ दिखाई दिया। बाइक में कोबरा के छिपे होने से नहर विभाग के कर्मचारियों में अफरा तफरी मैच गई और उन्होंने बिना जोखिम उठाए तत्काल गोरक्षा दल को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही गोरक्षा दल के सुधीर चौधरी अपनी टीम के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी के साथ बाइक के अंदर छिपे कोबरा को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।
टीम के सदस्यों ने सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए काफी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे आबादी से दूर जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान गोरक्षा दल की टीम से गौतम नंबरदार, सनी मोहनपुर और नीरज सहित नहर विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।