फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा सिंगल यूज प्लास्टिक, प्रशासन के दावे फेल

विज्ञापन
आईटीआई रोड पर पॉलिथीन में सब्जी लेकर जाता व्यक्ति। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। एक जुलाई से सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद भी जिम्मेदारों ने पिछले तीन दिनों में शहर में स्थिति का जायजा नहीं लिया। हालात यह हैं कि प्रत्येक रेहड़ी व प्रत्येक दुकान पर प्लास्टिक की थैलियों में सामान दिया जा रहा है। वहीं बाजारों से वापस घर जाने वाले लोगों के हाथों में अभी भी प्लास्टिक की थैलियां लटकी दिखाई दे रही हैं। इसके लिए न ही तो नगरपालिका और न ही प्रशासन गंभीरता दिखा रहा है। शहर में बिना किसी रोकटोक प्रतिबंध होने के बावजूद भी प्लास्टिक की थैलियों का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के 19 प्रकार के प्लास्टिक उत्पाद पर रोक लगाने के बावजूद भी इनका प्रयोग जारी है। पिछले तीन दिनों में न ही प्रशासन द्वारा इसकी सुध ली गई है और न ही नगरपालिका द्वारा। अभी भी सब्जी मंडी से लेकर सड़क किनारे रेहड़ी लगातार सामान बिक्री करने वाले बिना किसी भय के थैलियों का प्रयोग कर रहे हैं।
प्रशासन की ओर से यह हुए थे दावे
प्रशासन द्वारा एक जुलाई को आदेश जारी किए गए थे कि सिंगल यूज प्लास्टिक के भंडारण, प्रयोग व बिक्री पर पूर्णतय प्रतिबंध रहेगा। इसकी निगरानी के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगरपालिका, जन स्वास्थ्य विभाग, तकनीकि शाखा की टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इन टीमों द्वारा किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करने पर चालान के दावे भी किए थे। लेकिन पिछले तीन दिनों में किसी भी विभाग की टीमों द्वारा कोई भी जांच नहीं की गई है जिसके चलते हर वर्ग धड़ल्ले से प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग कर रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
सोमवार से नियमित रूप से अभियान चलाकर प्रतिबंधित उत्पादों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सरकार द्वारा प्रतिबंधित उत्पादों का प्रयोग किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। अब शहर में नियमित रूप से इसकी जांच की जाएगी। उनकी व्यापारियों व आम लोगों से अपील है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों का प्रयोग बंद कर शहर एवं पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

-योगेश राठी, एमई नगरपालिका महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें