फोटो 15रात को सुनी पड़ी नई अनाज मंडी।संवाद
नारनौल। सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के बाद भी नई अनाज मंडी में शाम होते ही सन्नाटा छा जाता है। किसानों को सुविधा देने और 24 घंटे गेटपास जारी करने के आदेश दिए जाने के बावजूद मंडी में अभी कुछ ही किसान सरसों बेचने आते हैं।
बुधवार रात 8 बजे मंडी का निरीक्षण किया गया। गेटपास जारी करने के लिए कर्मचारी मौजूद थे लेकिन कोई किसान नहीं दिखाई दिया। टीनशेड के नीचे सरसों की ढेरी तो लगी हुई थी लेकिन आवक बेहद कम रही।
इसके बाद 8:45 बजे टीम ने दोबारा गेटपास वितरण स्थल का दौरा किया जहां केवल एक गाड़ी चालक पास बनवाने के लिए खड़ा था।
रात 9 बजे मंडी के आढ़तियों की दुकानों का निरीक्षण किया गया तो सभी दुकानें बंद मिलीं और कोई किसान नहीं था। बीते दिनों हुई बारिश के कारण थ्रेसिंग कार्य प्रभावित हुआ जिससे सरसों की आवक कम होने का असर मंडी में दिखा।