फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: करवा चौथ पर छलनी और पूजा की थालियां भी बनीं आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। करवा चौथ का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सुहागिन महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कपड़ों, शृंगार सामग्री और पूजन से जुड़ी वस्तुओं की दुकानों पर महिलाओं की आवाजाही बढ़ गई है।
विज्ञापन

हलवाई बाजार सहित कई जगहों पर करीब 50 अस्थायी दुकानें सज गई हैं, जहां चीनी करवे बेचे जा रहे हैं। चांद के दर्शन के बाद पति का चेहरा देखने में काम आने वाली छलनियां और पूजा की थालियां भी कई दुकानों पर अलग-अलग डिजाइन में मिल रही हैं। रंग-बिरंगी सजावट वाली ये चीजें महिलाओं को खूब पसंद आ रही हैं।
दुकानदार प्रेम, बबलू, गणेश और लालचंद ने बताया कि पर्व नजदीक आने के साथ खरीदारी में तेजी आने लगी है। बाजार में चीनी करवे 15 रुपये से 50 रुपये तक उपलब्ध हैं। बड़े आकार के करवे 50 रुपये तक बिक रहे हैं, जबकि सजावटी थाली और छलनी की कीमत 100 से 250 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार महिलाएं अपनी पसंद और बजट के हिसाब से सामान खरीद रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में खरीदारी और तेज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें