फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली

Mon, 29 Apr 2024 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- कनीना के मोलड़नाथ मंदिर में आयोजित जागरण में मुख्याति​थि का स्वागत करते मंदिर क
विज्ञापन
कनीना। श्री श्याम प्रभु का आठवां विशाल जागरण बाबा मोलड़ नाथ ग्राउंड का आयोजन किया गया। श्री श्याम मंडल कनीना के द्वारा इस जागरण का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस दौरान सुबह 8:15 बजे श्री श्याम मंदिर कनीना से शुरू होकर नगर भ्रमण के द्वारा श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली गई। पूरा कनीना बाबा श्याम के भजनों में भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीपक चौधरी पूर्व प्रधान बार एसोसिएशन कनीना रहे। दीप प्रज्ज्वलित डॉ. सुषमा यादव ने किया। कार्यक्रम में पावन सानिध्य महेश चंद, प्रदीप शास्त्री मंदिर पुजारी कनीना रहे। जागरण में मुख्य कलाकार अजय शर्मा दोसा, पायल सरगम फरीदाबाद, अभिषेक नामा जयपुर, मंच संचालन सत्येंद्र शर्मा महेंद्रगढ़ के द्वारा किया गया।
मुख्य कलाकार अजय शर्मा ने क्यूं घबराऊ में मेरा तो श्याम से नाता है, पायल सरगम फरीदाबाद ने श्याम तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा है, थोड़ा देता है या ज्यादा देता है। अभिषेक नामा जयपुर ने सुन सांवरे हारे का सहारा तेरा नाम रे, श्याम ऐसी कृपा बरसा दे, तेरे भरोसे मेरी गाड़ी तू जाने तेरा काम, किस्मत वालों को मिलता है श्याम दरबार, शाम सवेरे देखूं तुझको कितना सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि दीपक चौधरी ने कहा कि श्याम बाबा सबकी मुराद पूरी करते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान श्याम सेवक मंडल के अध्यक्ष संदीप महेश्वरी, योगेश गुप्ता एडवोकेट, रामधारी सिंह, महेश गुप्ता, गुड्डू चौधरी, पालाराम, दुलीचंद, नवीन सिंगला, पूनम सेठ, पंकज मैनेजर एसबीआई, गोविंद, संजय जांगड़ा, जॉनी जांगड़ा सहित अनेकों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें