फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जैतपुर धाम के लिए निकाली श्याम बाबा की ध्वजा यात्रा

Mon, 18 Mar 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। श्री श्याम सेवक मंडल की ओर से रविवार को श्याम बाबा की पैदल ध्वजा यात्रा महेंद्रगढ़ से जैतपुर धाम के लिए निकाली गई, जिसे संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों की ओर से बाबा की झंडी दिखाकर रवाना कर किया गया।
विज्ञापन

श्याम मंडल के प्रधान रामबाबू गोयल, श्यामप्रिय सुनील गर्ग ने बताया कि यह पैदल ध्वजा यात्रा गुरु फतेहचंद वशिष्ठ श्यामप्रिय भिवानी के पावन सानिध्य में सुबह 9 बजे शहर की प्राचीनतम रामलीला परिषद के प्रांगण से जैतपुर धाम के लिए रवाना हुई। 101 महिला एवं पुरुष श्याम बाबा की ध्वजा लेकर जैतपुर धाम के लिए पहुंचे। श्याम भक्त सुनील गर्ग ने बताया कि इस ध्वजा यात्रा में सभी श्याम प्रेमी मस्ती के साथ झूमते हुए बाबा का जयघोष करते हुए जा रहे थे। यह यात्रा शाम को 4 बजे जैतपुर धाम स्थित श्याम बाबा के मंदिर में पहुंचकर अपनी अपनी ध्वजा चढ़ाई। इस अवसर पर मंडल के प्रधान रामबाबू गोयल, अमित, पंकज गौड़, विवेक अग्रवाल, रजनीश खोरीवाला, अरुण खोरीवाला, अमित मेहता, अशोक खेड़ीवाला, अमरसिंह सोनी सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं श्यामभक्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें