फोटो संख्या:58- स्टेट हाइवे 148बी पर कट को लेकर लोगों से बातचीत करते बलवान फौजी--स्रोत-- स्वयं
महेंद्रगढ़। शहर से गुजर रहे स्टेट 148 बी पर मुख्य चौराहों पर सर्कल व कट देने की मांग को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बलवान फौजी ने कहा कि शहर के मुख्य चौराह के कैंची मोड, रिवासा फ्लाईओवर, सतनाली चौक, राव तुलाराम चौक अति व्यस्त हैं। दिनभर इन चौराहों पर लोगों का आवागमन बना रहता हैं।
एचआरआईआईडीसी की ओर से शहर के अंदर स्टेट हाईवे पर कम कट दिए गए हैं, जिस कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। इसके अलावा कैंची मोड, रिवासा फ्लाईओवर, सतनाली चौक, राव तुलाराम चौक पर बड़ा सर्कल बना चाहिए ताकि वाहन गुजर से सके। उन्होंने कहा कि अगर यह कट और चौक नहीं बनाया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मार्ग पर दो राजकीय महाविद्यालय, लघु सचिवालय, तहसील कार्यालय तथा कोर्ट परिसर, बैंक, मॉल, मार्केटिंग प्लेस, बड़े-बड़े हॉस्पिटल हैं। कट की संख्या बढ़ाने के बाद लोगों को काफी फायदा मिलेगा। इस अवसर पर डॉ. धर्मबीर पायगा, वारंट अधिकारी राम भगत यादव, हवलदार सतबीर, समाज सेविका संतोष, आनंद, शक्ति, राहुल, योगेश, बबलू, हीरालाल, राजेश आदि मौजूद रहे।