फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निबंध प्रतियोगिता में शुभम ने मारी बाजी

Sat, 07 Dec 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 5जल संरक्षण व स्वच्छता कार्यक्रम पर निबंध प्रतियोगिता में आयोजित विजेता छात्र व मुख्य
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय उच्च विद्यालय खानपुर में मुख्याध्यापक अनिल कुमार की अध्यक्षता में जल संरक्षण और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में शुभम ने प्रथम स्थान, साक्षी ने द्वितीय और मधु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं भावना को सांत्वना पुरस्कार मिला। खंड संसाधन संयोजक इंद्रजीत ने बताया कि आज बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते हुए प्रत्येक व्यक्ति को जल संरक्षण के साथ इसकी गुणवत्ता बनाए रखने के लिए स्वच्छता पर ध्यान देना होगा, क्योंकि बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही उनकी शिक्षा को प्रभावित करती है।
इसलिए सभी को अपने पेयजल कनेक्शन नालियों से बाहर रखने चाहिए। और टोटी लगानी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार का दूषित जल या जहरीला जीव पेयजल लाइन के अंदर ना जा सके। हमारी नासमझी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। मुख्याध्यापक अनिल कुमार ने बताया कि पहले सुविधाओं के अभाव में पानी के लिए बहुत परेशानी होती थी, लेकिन आज सरकार के प्रयास के कारण पेयजल की उपलब्धता सुगम हो गई है। इस अवसर डीपी मुकेश शर्मा सहित विद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें