फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के जिलाध्यक्ष बने शुभम सोनी

Sun, 27 Oct 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के हरियाणा युवा प्रदेश अध्यक्ष व अभिनेता कुनाल सोनी ने राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच का शुभम सोनी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच जिला महेंद्रगढ़ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष शुभम सोनी के नेतृत्व में स्वर्णकार समाज को राजनीतिक भागीदारी मिलेगी। वहीं जल्द ही जिले में जिला कार्यकारिणी सदस्य की नियुक्तियां होंगी। राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के युवा प्रदेश अध्यक्ष कुनाल सोनी ने कहा कि हम स्वर्णकार समाज के लिए राजनीतिक भागीदारी के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसके लिए जल्द ही प्रदेश सम्मेलन करेंगे। युवा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत जिलाध्यक्ष शंकर लाल सोनी ने किया। इस अवसर पर जिला भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रवक्ता सुरेंद्र जैन, भारत जौहरी, मुकेश कुमार सोनी, राजेश कुमार सोनी, विकास कुमार सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें