फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ की नहरों में मिलेगा पांच दिन अतिरिक्त पानी

Sun, 27 Oct 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- विधायक कंवर सिंह यादव--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भाजपा के विधायक कंवर सिंह यादव ने मुख्यमंत्री से सीएम आवास पर मुलाकात की और महेंद्रगढ़ जिले की नहरों में पांच दिन अतिरिक्त पानी और छोड़ने की बात कही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पांच दिन नहरों में अतिरिक्त पानी देने की मांग को मानते हुए मंजूरी दी है। अब नहरों में जो पानी 24 अक्तूबर को बंद होने वाला था अब वह 29 अक्टूबर तक चलेगा। इससे किसान भाईयों को फसल की सिंचाई में अतिरिक्त पानी मिल सके और अच्छी फसल के लिए उनका फायदा मिलेगा। विधायक महेंद्रगढ़ ने किसानों के लिए खाद की समस्या को भी मुख्यमंत्री के सामने रखा। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद की बहुत समस्या आ रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आश्वस्त किया कि दो या तीन दिन में समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें