महेंद्रगढ़। श्री श्याम परिवार सेवा समिति की ओर से 22 फरवरी को श्री श्याम ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा आंबेडकर चौक स्थित बालाजी मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गाें से होते हुए जैतपुर धाम के लिए रवाना होगी।
श्रीश्याम परिवार सेवा समिति के प्रधान प्रमोद निंभेडियां व सतवीर मालड़ा ने बताया कि समिति की ओर से 22 फरवरी का सुबह 8:15 बजे आंबेडकर चौक स्थित बालाजी मंदिर से दूसरी ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी।
ध्वजा यात्रा बालाजी मंदिर से शुरू होकर विश्वकर्मा चौक, बालाजी चौक, शंकर मार्केट, सब्जी मंडी रोड, भगवान परशुराम चौक, भगवान परशुराम मार्ग, मसानी चौक, पुराना महाविद्यालय मार्ग, प्रजापत मोहल्ला, देवास, बवानियां होते हुए शाम 7:15 बजे जैतपुर धाम श्री श्याम मंदिर में पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि ध्वजा यात्रा में 151 श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। शोभा यात्रा में बाबा श्याम का आलौंकिक श्रृंगार के साथ रथ यात्रा शामिल रहेगी। श्रद्धालु डीजे के साथ नाचते-गाते हुए ध्वजा लेकर निकलेंगे। उन्होंने बताया कि गांव बवानिया में विक्रम थानेदार के आवास पर श्रद्धालुओं को खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। संवाद