फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
फोटो संख्या:85- गांव बाघोत में श्रीमद्भागव कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं--स्रोत-
विज्ञापन
सेहलंग। क्षेत्र के प्रसिद्ध बाघेश्वर धाम बाघोत में वीरवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कथा प्रारंभ से पहले महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

कलश यात्रा बाघेश्वर धाम से शुरू होकर गांव की फिरनी, चौपाल, मुख्य गलियों और विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः बाघेश्वर धाम पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए भक्ति में लीन नजर आए।
कथा व्यास पंडित राकेश कृष्ण शास्त्री ने प्रथम दिवस भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कलश यात्रा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इस अवसर पर महंत रोशन पुरी महाराज, मास्टर पुरुषोत्तम अत्री, मनोज शर्मा, विकास पुजारी, मनीष, प्रिंस सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें