फोटो संख्या:91- गंगोत्री से कांवड लेकर कनीना पहुंचने पर राहुल का स्वागत करते ग्रामीण--स्रोत- ग्
कनीना। शहर निवासी राहुल (26) इन दिनों गंगोत्री से सोमनाथ तक की कांवड़ यात्रा पर हैं। मंगलवार को यात्रा के दौरान राहुल के कनीना पहुंचने पर नीरज एंटरप्राइजेज पर नगरवासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और उनकी धार्मिक यात्रा के सफल होने की कामना की।
राहुल ने बताया कि उन्होंने 11 मई को गंगोत्री धाम से यात्रा शुरू की थी और वे शिवरात्रि के अवसर पर सोमनाथ पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान वे करीब 2100 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी करेंगे। राहुल ने कहा कि यात्रा के दौरान उन्हें रास्ते में लोगों का भरपूर प्यार, आशीर्वाद और सहयोग मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और संकल्प की भी प्रतीक है। राहुल के साथ उनके 60 वर्षीय मामा भागीरथ भी यात्रा में शामिल हैं। कनीना पहुंचने पर वार्ड 2 के पार्षद एवं बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान दीपक चौधरी, मुकेश नंबरदार, नीरज चौधरी, सिक्कू चौधरी सहित अन्य लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर दोनों यात्रियों का स्वागत किया।