महेंद्रगढ़। शहर में नगर पालिका ढाई साल में भी डोर-टू डोर की योजना को सिरे नहीं चढ़ा पाई है। शहर के 15 वार्डों में महज एक-एक कर्मचारी के सहारे सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।
नगर पालिका के कर्मचारी केवल बस स्टैंड रोड और परशुराम चौक व शॉपिंग कांप्लेक्स क्षेत्रों में सफाई करते हैं। शहर के रेलवे रोड, गोशाला रोड और जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय रोड के किनारों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
नगर पालिका के पास 80 कर्मचारी हैं और इनमें से हर वार्ड में एक-एक कर्मचारी नियुक्त किया गया है जबकि नियमानुसार 500 लोगों की आबादी पर एक कर्मचारी नियुक्त किया जाना चाहिए। शहर की आबादी 50 हजार है और 15 वार्ड हैं।
इसके अनुसार हर वार्ड में कम से कम 4 सफाई कर्मचारी नियुक्त होने चाहिए। अब अधिकतर कर्मचारी नेताओं व अधिकारियों की कोठी पर लगाए गए हैं और कुछ कर्मचारियों को अतिक्रमण अभियान में ले जाया गया है। इससे सफाई प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
सिनेमा रोड पर मसानी चौक के पास कचरे का डंपिंग प्वाइंट बनाया हुआ है और यहां पर कचरे के ढेर में आवारा पशु मुंह मारते रहते हैं। जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय रोड पर कृषि विभाग कार्यालय और कृषि विज्ञान केंद्र के सामने कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
फोटो संख्या:60- अशोक शर्मा---संवाद
फोटो संख्या:60- अशोक शर्मा---संवाद
फोटो संख्या:60- अशोक शर्मा---संवाद
फोटो संख्या:60- अशोक शर्मा---संवाद
फोटो संख्या:60- अशोक शर्मा---संवाद
फोटो संख्या:60- अशोक शर्मा---संवाद
फोटो संख्या:60- अशोक शर्मा---संवाद