फोटो नंबर-10स्लम बस्ती में महिलाओं को जागरूक करती कॉलेज की छात्राएं। स्रोत- संस्थान
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं की ओर से शनिवार को रेड रिबन द्वारा स्लम बस्ती में एचआईवी/एड्स से बचाव को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्राओं ने बस्ती में रहने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करते हुए इससे बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी सांझा की। क्लब की इंचार्ज डॉ. सुनीता ने बताया कि यह बीमारी हाथ मिलाने, साथ बैठकर खाना खाने या गले लगाने से नहीं फैलती। संवाद