फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जाम में फंसी खरीदारी, बाजारों में बेतरतीब पार्किंग से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
फोटो संख्या:60- सोहनलाल
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के बाजारों में सड़क के दोनों तरफ खड़े वाहन लोगों के लिए परेशानी बन गए हैं। खरीदारी के लिए आने वाले लोग गाड़ियां और बाइक सड़क किनारे खड़ी कर देते हैं जिससे रास्ता संकरा हो जाता है। इससे पैदल चलने वालों को भी निकलने तक की जगह तक नहीं मिलती।
विज्ञापन

सब्जी मंडी रोड, सिनेमा रोड, कांप्लेक्स, परशुराम चौक और बालाजी चौक के बाजारों में सड़क का बड़ा हिस्सा पार्किंग में बदल जाता है। दोनों तरफ वाहन खड़े होने से बीच में दो गाड़ियों का एक साथ निकलना मुश्किल हो जाता है। इससे वाहनों की कतार लग जाती है और लोग देर तक जाम में फंसे रहते हैं। राहगीरों को वाहनों के बीच से निकलना पड़ता है जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
दुकानदारों की ग्राहकी हो रही प्रभावित
जाम का असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। जाम में फंसने के कारण लोग समय पर मंजिल तक नहीं पहुंच पाते और कुछ लोग बाजार आने से ही कतराने लगे हैं। दुकानदारों का कहना है कि बाजार की ग्राहकी के लिए सुचारु यातायात जरूरी है।
विज्ञापन

व्यस्त घंटों में बिगड़ती है व्यवस्था
भीड़ बढ़ने के साथ यातायात व्यवस्था बेपटरी हो जाती है। जरूरी है कि वाहन तय पार्किंग स्थलों पर खड़े हों और सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग पर रोक लगे। इससे राहगीरों को राहत मिल सकती है।
ग्राहक और दुकानदार बोले-हर बाजार में हो पार्किंग व्यवस्था
बाजार आने पर सकड़ के दोनों तरफ खड़े वाहनों के कारण जाम मिलता है। पैदल निकलने की जगह नहीं बचती। प्रशासन को पार्किंग की उचित व्यवस्था करनी चाहिए।-सोहनलाल, स्याणा, ग्राहक
...............
पार्किंग न होने से वाहन खड़ा करने की जगह नहीं मिलती। दूर खड़ी करें तो आने-जाने में दिक्कत होती है।-सोनू चौहान, नीची भांडोर, ग्राहक
...........
जाम से ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में परेशानी होती है और ग्राहकी प्रभावित होती है। प्रशासन पार्किंग के लिए जगह तय करे।-विक्रम चौहान, बालाजी चौक, दुकानदार
.......
बेतरतीब पार्किंग से अक्सर जाम लगता है और ग्राहक दुकान पर नहीं आते। सड़क किनारे पार्किंग पर नियंत्रण हो तो सभी को राहत मिलेगी।-अतुल लामड़ीवाल, मसानी चौक, दुकानदार
........

- वर्जन:
पार्किंग शुरू की थी और कर्मचारी तैनात किए थे। पर्ची से बचने के लिए लोगों ने वाहन खड़े करने बंद कर दिए। इसके बाद पार्किंग व्यवस्था नहीं चल पाई। अब त्योहार को देखते हुए पार्किंग व्यवस्था की जाएगी। 30 अक्तूबर तक तीनों पार्किंग स्थल सफाई के साथ दुरुस्त करा दिए जाएंगे।-रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:60- सोहनलाल

फोटो संख्या:60- सोहनलाल

फोटो संख्या:60- सोहनलाल

फोटो संख्या:60- सोहनलाल

फोटो संख्या:60- सोहनलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें