फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल ताैलने के लिए डिजिटल कांटा अवश्य रखें दुकानदार : सैनी

विज्ञापन
आढ़तियों के साथ बातचीत करते मार्केट कमेटी रेवाड़ी के अध्यक्ष अनिल कुमार सैनी और जिला विपणन प्रव
विज्ञापन
रेवाड़ी। मार्केट कमेटी रेवाड़ी के अध्यक्ष अनिल कुमार सैनी और जिला विपणन प्रवर्तक अधिकारी सत्यप्रकाश ने रबी सीजन की तैयारियों को लेकर आढ़तियों के साथ बैठक की। बैठक में मंडी में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष अनिल कुमार सैनी ने कहा कि सभी आढ़ती अपनी दुकानों पर इलेक्ट्रिक झरना, तिरपाल, लकड़ी की कैरेट, मॉइश्चर मीटर मशीन और फसल तोलने के लिए डिजिटल कांटा अवश्य रखें। उन्होंने यह भी कहा कि मंडी में केवल साफ और सूखी कृषि उपज ही उतरवाई जाए ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को मंडी में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस दौरान मार्केट कमेटी सचिव मनीष कुमार, सहायक सचिव और मंडी सुपरवाइजर नरेश कुमार को भी निर्देश दिए गए कि मंडी में आने वाले किसानों के लिए पीने का पानी, बिजली और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

खरीद के दौरान किसानों को गेट पास आदि को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिकारियों ने किसानों से भी अपील की है कि वे मंडी में फसल लाते समय अपना आधार कार्ड साथ लेकर आएं और फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लाएं। मंडी गेट पर फसल का गेट पास कटवाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मंडी प्रधान राधेश्याम मित्तल, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन नवल गुप्ता, रिंकू यादव, पूर्व मंडी प्रधान अशोक यादव, हरकेश प्रधान सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें