संवाद न्यूज एजेंसी
नांगल चौधरी। स्थानीय गांधी बाजार और थाना मोड़ पर बनी पानी की टंकी पेयजल आपूर्ति नहीं होने से पिछले दस दिन से सूखी पड़ी है। इससे दुकानदारों और आवागमन करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गांधी बाजार में दो व थाना मोड़ पर एक पानी की टंकी बनी है लेकिन पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण टंकी में पानी नहीं है। ऐसे में दुकानदारों को पूजा, साफ-सफाई और पीने के लिए पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
लुहार समुदाय के लोग भी इन्हीं टंकियों से पानी भरकर जीवन यापन करते हैं लेकिन पानी नहीं होने के कारण उन्हें और आवागमन करने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है।
दुकानदारों ने बताया कि पानी सप्लाई तो हो रही है, लेकिन वाल नहीं खोलने के कारण टंकियों में पानी नहीं जा पाता। अनेक बार तो स्वयं दुकानदार स्वयं के खर्चे पर पानी टंकियों में जमा करते हैं। दुकानदारों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए अनेक बार संबंधित विभाग को अवगत करवाया गया। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।