फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एसडीएम के आदेशों की अवहेलना कर रहे दुकानदार, बरामदे नहीं हुए खाली

Sun, 07 Dec 2025 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- नगर पालिका कार्यालय के नजदीक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बरामदों में दुकानदारों ने लग
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में अतिक्रमण अभियान के बाद एसडीएम कनिका गोयल की ओर से सामान बाहर न निकालने और कॉम्प्लेक्स के बरामदे खाली करने के निर्देश दिए थे और शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए दुकानदारों को 10 दिन का समय दिया गया। अब भी हालात जस के तस हैं और किसी दुकानदार ने सामान नहीं हटाया है।
विज्ञापन


रविवार को दौरा में दुकानों के बाहर सामान रखा मिला। किसी दुकानदार ने कॉम्प्लेक्स के बरामदे से सामान नहीं हटाया और अभी तक स्थिति यथावत बनी हुई है। अब अगर दुकानदार अपने सामान को नहीं हटाएंगे तो उनको चालान की पूरी रकम भरनी होगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है।
वहीं बालाजी चौक से सब्जी मंडी रोड पर भी अतिक्रमण की स्थिति रही है। यहां पर भी दुकानदारों ने सामान बाहर रखा हुआ है और लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। यहां पर वाहनों का जाम लग रहा है और दुकानदार अपने सामान को अंदर नहीं रख रहे हैं। हरियाण व्यापार मंडल प्रधान अनिल कुमार ने बाद में बात करने के लिए कहा लेकिन बाद में संपर्क नहीं हो पाया। जिला प्रधान से भी संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन लगातार लाइन व्यस्त आने लगी।
विज्ञापन

वर्जन:
14 दिसंबर तक सभी दुकानदारों दुकान के शटर के अंदर सामान करना होगा। इसके बाद अगर अगर दुकानदार नियमों की अवहेलना करेंगे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जुर्माना भरने में भी किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। -रमेश सैनी, नपा प्रधान, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें