फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्लफी, बफर व एयर प्रूफ कपड़े की जैकेट बनी युवाओं की पसंद

Sun, 07 Dec 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
15...दिल्ली रोड ​स्थित एक दुकान पर जैकेट देखते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। तापमान में आ रही गिरावट के बीच जैकेट के कारोबार चमक रहा है। हालांकि, अभी तक कोहरा शुरू नहीं हुआ है लेकिन सर्दी आए दिन बढ़ती जा रही है। रात के समय तो तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके चलते चलते लोगों में प्लफी, बफर व एयर प्रूफ कपड़े की जैकेट अधिक पसंद की जा रही हैं।
विज्ञापन

जैकेट की खरीदारी करने के लिए काफी संख्या में लोग बाजार पहुंच रहे हैं। वहीं, तापमान गिरने से जैकेट कारोबारियों के चेहरे खिलने लगे हैं और उन्होंने शहर में इस सीजन में चार करोड़ से अधिक का जैकेट कारोबार होने का अनुमान लगाया है।



शहर में ऊनी वस्त्रों की 600 से अधिक दुकानें हैं जिनमें से ज्यादातर पर जैकेट उपलब्ध हैं। दिल्ली रोड के जैकेट कारोबारी राजेश ने बताया कि अलग-अलग वैरायटी की जैकेट आई हैं। इनमें प्लफी, बफर व एयर प्रूफ कपड़े वाली जैकेट अधिक पसंद की जा रही हैं।
विज्ञापन

युवा वर्ग ब्रांडेड जैकेट की अधिक मांग कर रहा है। शहर के तमाम बाजारों में लुधियाना से जैकेट मंगवाई गई हैं। कैप व बिना कैप वाली जैकेट ग्राहक अपनी पसंद अनुसार खरीद रहे हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें