फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में चोरी मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में सेंधमारी कर चोरी करने वाले एक आरोपी को सिटी थाना पुलिस ने वीरवार सायं को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक वासी मोहल्ला जमालपुर नारनौल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से चोरी किया हुआ समान बरामद कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 20 मई को मोहल्ला मियां की सराय निवासी पुरुषोत्तम ने थाना शहर नारनौल में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी वर्कशॉप की दुकान निजामपुर रोड पर है। 20 मई को सुबह उसने देखा कि वर्कशॉप का एक शीशा नहीं था। उसने ताला खोलकर देखा तो वर्कशॉप का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। जिसमें कॉपर की तार गायब थी। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। इस सूचना पर थाना शहर नारनौल में अज्ञात व्यक्ति पर चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई। मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने वीरवार सायं चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी दीपक वासी मोहल्ला जमालपुर नारनौल को पकड़ कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को हीरो होंडा चौक से पकड़ कर गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी किया हुआ सामान बरामद कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान आरोपी से उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के दौरान जिले में हुई अन्य चोरियों के बारे में भी खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें