फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिलास्तरीय शूटिंग में शूटरों ने जीते 9 पदक

Tue, 04 Aug 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 01 विजेता ​खिलाड़ियों के साथ कोच सुरेश चौहान। स्रोत: कोच
विज्ञापन
नारनौल। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जिलास्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में रेवाड़ी रोड स्थित शूटिंग एकेडमी के कुल 9 शूटरों ने पदक जीते हैं।
विज्ञापन

कोच सुरेश चौहान ने बताया कि यह प्रतियोगिता 30 जुलाई से 1 अगस्त तक कनीना में आयोजित की गई। इसमें 14 वर्ष आयु पिस्टल बालिका में काव्या स्वामी प्रथम, अंडर 17 बालिका पिस्टल में मनस्वी शर्मा प्रथम, कविता दूसरे और दिव्या शेखावत तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

वहीं बॉयज अंडर 14 में हेमांश सिंह प्रथम और सिद्धार्थ तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 17 पिस्टल में पुलकित प्रथम, अंडर 19 पिस्टल में साहिल प्रथम और अंडर 14 राइफल में जहान यादव प्रथम स्थान पर रहे। अब ये सभी शूटर 18 अगस्त से यमुनानगर में होने वाली राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें