फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्री-स्टेट प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे शूटर अतुल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। दिल्ली में हुई सुरेंद्र सिंह शूटिंग चैंपियनशिप में तकनीकी फाउल के कारण भारतीय टीम ट्रायल से चूके शूटर अतुल ने अब प्री स्टेट प्रतियोगिता की तैयारियां तेज कर दी हैं। अतुल इस बार 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में उतरेंगे। प्री-स्टेट प्रतियोगिता 24 मई को दिल्ली में होगी।
विज्ञापन

दिल्ली में ही आयोजित गत प्रतियोगिता में अतुल ने 10 मीटर पिस्टल में 570 अंक हासिल किए थे। लेकिन पिस्टल में खराबी से एक राउंड में दो गोली चलने पर 30 अंक कट गए और वे 555 के क्वालिफाइंग स्कोर से 15 अंक पीछे रह गए। इस चूक से सबक लेते हुए अतुल अब उपकरण की जांच और मानसिक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया है।
कोच राहुल मेहता ने बताया अतुल ने एक वर्ष पहले ही शूटिंग का अभ्यास करना शुरू किया था और अपनी योग्यता के दम पर अनेक प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त की है। उम्मीद है 50 मीटर श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बॉक्स
गत प्रतियोगिता में प्रदर्शन अच्छा था लेकिन तकनीकी खराबी से मौका हाथ से निकल गया। अब प्री स्टेट में 50 मीटर इवेंट के लिए दिन नियमित अभ्यास कर रहा हूं। उम्मीद है बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहुंगा।
विज्ञापन

-शूटर अतुल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें