फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सात सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सात सड़कों के निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने के लिए सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने हरियाणा सरकार को पत्र लिखा है। इनके निर्माण के लिए पहले ही करीब नौ करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया जा चुका था लेकिन मंजूरी मिलने के बावजूद लगभग एक साल से काम शुरू नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

विकास एवं निगरानी समिति के सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि जिले के सात रास्तों को भी मंजूरी मिल चुकी थी लेकिन लंबे समय से निर्माण शुरू नहीं हो पाया था। इसी समस्या को देखते हुए सांसद धर्मबीर सिंह ने हरियाणा एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक को पत्र लिखकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।
सांसद ने अपने पत्र में साफ कहा है कि इन रास्तों से रोजाना बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण लोग गुजरते हैं। खराब रास्तों की वजह से लोगों को काफी दिक्कत होती है। ऐसे में निर्माण कार्य को बिना देरी शुरू किया जाना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

बताया गया है कि जिन सात रास्तों का निर्माण होना है उनमें से तीन सड़कें नारनौल विधानसभा क्षेत्र में आती हैं जबकि चार सड़कें महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन


इन रास्तों के निर्माण की उठी मांग
गांव शेरपुर से गांव लहरोदा
गांव मंडलाना से रघुनाथपुरा
गांव चिंडालिया से भालोठ
गांव बवाना से खरखड़ा बास
गांव निम्बी से जोनावास
गांव भालखी से देवास
गांव जांजडियावास से खातोद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें