फोटो संख्या:68-मोहल्ला सैनीपुरा में शिव महापुराण के शुभांरभ पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं--
महेंद्रगढ़। प्राचीन हनुमान मंदिर सैनीपुरा में सात दिवसीय संगीतमयी शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया।
खालड़ा जनसेवा ग्रुप के सदस्य मनीष राजपूत ने बताया कि प्राचीन हनुमान मंदिर में सात दिवसीय संगीतमयी शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में 101 महिलाओं ने कलश लेकर प्राचीन हनुमान मंदिर से शुरू होकर मोहल्ला सैनीपुरा के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंचीं।
कथा में पंडित विकास शास्त्री ब्रजमंडल की आरे से कथा का रसपान करवाया जा रहा है। उन्होंने शिव महापुराण कथा के प्रथम दिन श्रद्धालुओं को शिवलिंग की उत्पत्ति व नर्मदा नदी की उत्पत्ति, सनातन धर्म का महत्व की कथा सुनाई गई। उन्होंने बताया कि शिव महापुराण कथा 26 जुलाई तक चलेगी। 27 जुलाई को सुबह आठ बजे हवन व प्रसाद वितरित किया जाएगा। सोमवार को संसार की उत्पत्ति कैसे हुई की कथा सुनाई जाएगी। कथा दोपहर 12:30 बजे से लेकर 3:30 तक सुनाई जाएगी।