नारनौल। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने रविवार सुबह हुडा सेक्टर एक में सफाई अभियान चलाया। इसके तहत सेक्टर के लोगों ने श्रमदान करते हुए गांधी पार्क सहित आसपास सड़क सफाई की।
अभियान का नेतृत्व कर रहे आरडब्ल्यूए के प्रधान नरेश चौधरी ने बताया कि पहले चिह्नित गांधी पार्क में साफ-सफाई की गई। इसके बाद पार्क के असपास सड़क की सफाई की गई। इस दौरान आरडब्ल्यूए के सभी पदाधिकारी व सदस्य एवं हुडा के जागरूक नागरिक झाड़ू, कसी, कुहाड़ा व फावड़ी आदि लेकर इस अभियान में शामिल हुए।
प्रधान नरेश चौधरी ने कहा कि सेक्टर की समस्याओं के समाधान के काफी समय से प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन सेक्टर की समस्याओं को लेकर प्रशासन के गंभीर नहीं होने के कारण हमें इस सफाई अभियान के उतरना पड़ा। उन्होंने कहा कि इसी तरह से हुडा निवासियों का साथ रहा तो हम सेक्टर की गंभीर समस्या जैसे सीवर, सड़क व पानी निकासी आदि भी प्रशासन से पूरी करवाने में सफल होंगे।
इस अभियान में अरुण नूनीवाला का विशेष सहयोग रहा उन्होंने अपने दो कर्मचारियों को गांधी पार्क की सफाई कार्य में हमारे साथ लगाया। इस अभियान में अमरजीत सचिव, सुंदर लाल शर्मा उपप्रधान, महेंद्र सिंह प्रैस सचिव, डा.हंसराज गुर्जर, डा. रविन्द्र कुमार, चौधरी अंतर सिंह, छोटे लाल, सुभाष यादव, हनुमान प्रसाद एसडीओ, योगेश एओ, मुकेश डीपी, वीरेंद्र कुमार, राजेन्द्र कुमार, नरेश शर्मा, हेमराज, गोरव, सत्यनारायण, हरपाल व शिव दयाल आदि सहित सेक्टर के अनेक लोग शामिल रहे।