फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पीएम से मुलाकात में शर्मिला ने खोला दिल, बोलीं-अगली बार तीन पदक लाने का सपना

विज्ञापन
फोटो संख्या:66- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ स्वर्ण पदक विजेता ​खिलाड़ी शर्मिला धनखड़--स्रो
विज्ञापन
कनीना। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली शर्मिला धनखड़ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दिल्ली के पीएम कार्यालय में करीब शाम 4 बजे से 5 बजे तक शर्मिला प्रधानमंत्री के साथ रहीं। इस दौरान पीएम मोदी ने उनके खेल सफर, संघर्ष और उपलब्धि के बारे में जानकारी ली और आगे के लक्ष्य पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने जब शर्मिला से उनके अगले लक्ष्य के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि इस बार उनके घर से देश के लिए एक पदक आया है लेकिन अब उनका सपना है कि अगले कॉमनवेल्थ खेलों में वह अपनी दोनों बेटियों के साथ मिलकर भारत के लिए तीन पदक जीतें।
शर्मिला ने प्रधानमंत्री को बताया कि उन्होंने किन मुश्किल परिस्थितियों के बीच खेल के क्षेत्र में अपना सपना पूरा किया। उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी भी साझा की। प्रधानमंत्री ने शर्मिला की दोनों बेटियों के बारे में पूछा और उनकी शिक्षा व अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने दोनों बेटियों को आशीर्वाद देने की बात कही।
विज्ञापन

शर्मिला के इस लक्ष्य पर प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई दी और उनके जज्बे की सराहना की। उन्होंने कहा कि शर्मिला जैसी बेटियां देश की ताकत और गौरव हैं। प्रधानमंत्री के साथ हुई पारिवारिक बातचीत को शर्मिला ने निजी रखा।



दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुईं शर्मिला
प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद शर्मिला धनखड़ शाम को साढ़े 7 बजे की फ्लाइट में दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुईं। उन्होंने बताया कि अब वह महानायक अमिताभ बच्चन के सामने कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर अपने जीवन के संघर्ष और सफलता की कहानी साझा करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। साथ एक फिर नाम चमकाने के लिए उनको केबीसी में मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें