फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वर्णिम आभा से दमकती शर्मिला आठ अगस्त को लौटेंगी घर, पीएम करेंगे मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पैरा कॉमनवेल्थ गेम्स के शॉट पुट में गोल्ड मेडल जीतकर ऐतिहासिक आभा से दमक उठीं शर्मिला धनखड़ आठ अगस्त को ग्लास्गो से स्वदेश लौटेंगी। परिजन बताते हैं कि खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात होनी है। वे उनकी उपलब्धियों, संघर्ष और अनुभवों पर बात कर सकते हैं।
विज्ञापन


कनीना क्षेत्र के गांव छितरौली की बेटी गोल्डन गर्ल शर्मिला के लौटने का सभी को इंतजार है। भाई अमित बताते हैं, वह आठ अगस्त को अन्य खिलाड़ियों के साथ भारत पहुंचेंगी। बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली एयरपोर्ट या अपने आवास पर खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाएंगे। अनुभव भी पूछेंगे।
शर्मिला की दोनों बेटियां अनुज और अंशु मां को ही अपना रोल मॉडल मानती हैं। मां की ही प्रेरणा से खेलों में कॅरियर देख रही हैं। दोनों दो साल से रेवाड़ी में ही प्रशिक्षण ले रही हैं। बड़ी बेटी अनुज अंडर-17 में जेवलिन थ्रो को तराश रही हैं। वह जिलास्तर पर तीन पदक जीतकर राज्य स्तर पर भी खेल चुकी हैं।
विज्ञापन


छोटी बेटी अंशु लंबी कूद में भविष्य देख रही हैं। वह भी करीब डेढ़ साल से रेवाड़ी में ही तैयारी कर रही हैं। खंड व जिलास्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। दोनों बेटियों को मां के घर लौटने का इंतजार है। मां के पदक जीतने से उनका भी हौसला बढ़ा है।
दो साल में पोलियो का शिकार हुईं शर्मिला का जीवन बेहद कष्टपूर्ण रहा है। दो बेटियां होने के बाद उनके पहले पति ने तलाक दे दिया था। दोबारा वैवाहिक जीवन ने उन्हें नई ऊर्जा दी। नूंह निवासी पति अजीत ने उनकी ट्रेनिंंग के खर्च के लिए मकान तक बेच दिया था।

-
शर्मिला के गोल्ड से खिलाड़ियों में आई नई ऊर्जा

रेवाड़ी। शहर को ससुराल मानकर रह रहीं शर्मिला धनखड़ की स्वर्णिम जीत ने जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में नई ऊर्जा भर दी है। खिलाड़ियों का कहना है कि शर्मिला की ऐतिहासिक जीत यह दर्शाती है कि जिंदगी में कठिन कुछ भी नहीं।
शॉट पुट खिलाड़ी तमन्ना कहती हैं, शर्मिला की सफलता से यह साबित हुआ है कि मेहनत और लगन के दम पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनसे प्रेरणा लेकर जिले के तमाम खिलाड़ी भी देश के लिए पदक जीतने का सपना लेकर कठिन अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ी अनीशा कहती हैं कि गोल्ड मेडल से खिलाड़ियों में नए जोश का संचार हुआ है। अब सभी अधिक उत्साह के साथ मैदान में पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें