फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में धूमधाम से मनाई गई शनि जयंती

विज्ञापन
फोटो संख्या:74- शनि जयंती पर  शहर के मुख्य मार्गों से कलश यात्रा निकालती महिलाएं--- संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर के मोहल्ला चांदुवाड़ा स्थित शनि मंदिर में शनि जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। शनि जयंती को लेकर मंदिर को फूलों व लाइटों से बड़े ही मनोहारी रूप से सजाया गया। सुबह से ही लोग शनि मंदिर में पूजा के लिए आने शुरू हो गए थे और शाम तक भारी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

शनि जयंती को लेकर मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं दूसरी ओर शनि जयंती के अवसर पर गांव पटीकरा स्थित बाबा तेजादास आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
आश्रम के महंत नंदकिशोर दास महाराज ने बताया कि सुबह नौ बजे पंडित संजय ने वैदिक मंत्रोच्चारण पूर्वक मुख्य यजमान विनोद यादव, डॉक्टर अभिषेक, संदीप व अन्य श्रद्धालुओं से यज्ञ में आहुति डलवाई। हवन के पश्चात शनि देव की आरती की गई व भंडारे का भोग लगाया गया। भंडारे में दूर-दूर से भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें