गन्नौर। थाना गन्नौर पुलिस ने घर से आभूषण व एलईडी टीवी चोरी करने की घटना में संलिप्त आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी पवन है। 23 फरवरी को अनूप नगर के शंकर ने बताया था कि 17 फरवरी को परिवार के साथ शादी में उत्तर प्रदेश के शामली में गए थे। 20 फरवरी को घर वापस आए तो घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था और सोने व चांदी के आभूषण और घर की एलईडी टीवी चोरी हो चुकी थी। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। संवाद