फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में शालू ने किया टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
विवि में आरपीएस कॉलेज की शालू 92 प्रतिशत अंक लेकर रही अव्वल
विज्ञापन

-इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी द्वारा बीएससी. ऑनर्स मैथ्स, कॉमर्स पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित
फोटो संख्या: 63
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी द्वारा वीरवार शाम बीएससी ऑनर्स मैथ्स और बीकॉम पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया। जिसमें आरपीएस कॉलेज का परीक्षा परिणाम शानदार प्रदर्शन किया है। पांचवें सेमेस्टर बीएससी ऑनर्स मैथ्स में शालू सुपुत्री नवीन 92 प्रतिशत लेकर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आरपीएस कॉलेज के डीन डॉ. यशपाल शर्मा ने बताया कि बीएससी ऑनर्स मैथ्स पांचवें सेमेस्टर में शालू 92 प्रतिशत लेकर प्रथम, पूजा यादव 88.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और रानी 83.2 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय रहीं। बीकॉम पांचवें सेमेस्टर का भी परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। इस तरह रियल एनालायसिस, मैथर्ड ऑफ एप्लाइड मैथ्स, ऑपरेशन रिसर्च का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत से अधिक रहा। बी.कॉम में अकाऊटिंग ऑफ मैनेजमेंट, फाइनेनशियल मार्केट ऑपरेशन, ईएसएसबी का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत से अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएस कॉलेज के सीईओ मनीष राव ने बताया कि कठिन व सार्थक परिश्रम से किया कार्य कभी भी विफल नहीं जाता। रजिस्ट्रार डॉ. देवेंद्र यादव, प्रिंसिपल डॉ. देवेंद्र कादयान ने श्रेष्ठत्तम परीक्षा परिणाम का श्रेय उच्च कोटि के शिक्षकों, लग्नशील विद्यार्थियों, अभिभावकों की सोच को दिया। परीक्षा परिणाम पर कॉलेज फाउंडर डायरेक्टर डॉ. ओपी यादव, संस्था सीईओ मनीष राव, कॉलेज डायरेक्टर महेश यादव, विभागाध्यक्ष वाईपी सिंह, नरेश कुमार, मोहित सेठिया और शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें