सीवर लाइन के टूटे मेनहाल के ढक्कन को दिखाते लोग।
- फोटो : Narnol
नारनौल। शहर के डाकघर वाली गली में सीवर लाइन के मैनहोल का ढक्कन बीते कई दिनों से पूरी तरह टूटा हुआ है। जिसमें कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जिसकी शिकायत जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को लिखित व मौखिक रूप से की जा चुकी है, परंतु स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।
समाजसेवी वेद किशन वशिष्ठ ने बताया कि नवरात्र के चलते लोग पूजा अर्चना के लिए मां चामुंडा मंदिर में इसी गली से होकर जाते हैं। जिसके कारण कभी भी कोई हादसा हो सकता है। वशिष्ठ ने कहा कि यदि तत्काल इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अधिकारियों के खिलाफ जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर लखबीर सिंह, बंटी, सोनू सोनी व संतरा देवी आदि मौजूद थे।