फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में सीवर सफाई तेज, 1200 मैनहोल साफ, 1800 की सफाई बाकी

विज्ञापन
फोटो नंबर-10नारनौल में रात के समय सुपर सकर मशीन द्वारा मुख्य सीवर लाइन की सफाई करते कर्मचारी।
विज्ञापन
नारनौल। शहर में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने सीवर सफाई का कार्य तेज कर दिया है। विभाग ने अब तक मुख्य सीवर लाइन सहित करीब 1200 मैनहोल की सफाई पूरी कर ली है। हालांकि अभी भी लगभग 1800 मैनहोल की सफाई का काम बाकी है।
विज्ञापन

मुख्य सीवर लाइन की सफाई सुपर सकर मशीन की मदद से की गई है। इससे पार्क गली, महावीर मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या में काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विभाग ने शेष बचे मैनहोल की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मानसून से पहले अधिक से अधिक सफाई पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में बारिश के दौरान गंभीर जलभराव की समस्या रहती है। खासकर मोहल्ला रावका, बांस, प्राणपुरा, नलापुर, जमालपुर, सुभाष स्टेडियम और पार्क गली जैसे क्षेत्रों में तेज बारिश होने पर 2 से 3 फीट तक पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों के घरों और दुकानों में भी पानी घुस जाता है जिससे भारी परेशानी होती है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मानसून से पहले और दौरान सीवर व मैनहोल की सफाई नियमित रूप से की जाए, ताकि जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।
वहीं जन स्वास्थ्य विभाग ने एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) पर भी विशेष व्यवस्था की है। मानसून के दौरान 4 महीने के लिए 6 जनरेटर लगाने का टेंडर जारी किया गया है, ताकि बिजली गुल होने पर भी निस्तारण कार्य बाधित न हो।
इसके अलावा छोटी गलियों में सफाई के लिए ट्रैक्टर-मोटर की व्यवस्था भी की जा रही है। जिन जगहों पर बड़ी मशीनें नहीं पहुंच सकतीं, वहां ट्रैक्टर की मदद से मैनहोल की सफाई की जाएगी।
-
वर्जन :
मुख्य सीवर लाइन व करीब 1 हजार मैनहोल की सफाई का कार्य किया जा चुका है। वहीं शेष बचे मैनहोल की सफाई के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। -आकाश यादव, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें