नये बस स्टैंड के समीप एक होटल में एक व्यक्ति ने अपने 6 साथियों के लिए ठहरने के लिए सात रूम बुक करवा कर उसमें लगी 7 एलईडी को उखाड़ कर रात में फरार हो गया। पीड़ित होटल मालिक ने अटेली थाने में रूम बुक करवाने वाले व्यक्ति के खिलाफ एलईडी चोरी करने की सोमवार को शिकायत दी है। होटल में जमा की आईडी में आरोपी भानू प्रताप निवासी बेगुसराय बिहार का है।
होटल मालिक महाबीर ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे एक व्यक्ति किसी कंपनी में कर्मी बताकर सात रूम बुक करवा लिया। रूम का प्रतिदिन का किराया व दूसरी शर्त पूछकर उस दिन तीन हजार काउंटर पर जमा करवा दिए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी सात रूम तीन दिन के लिए बुक करवा कर रात में अन्य साथियों के होटल में आने की बात कही। इसलिए सभी रूम की चाबी ताले में लगाने के लिए होटल कर्मी को बोल दिया। होटल मालिक ने बताया कि जब कर्मी उससे खाने आदि के लिए पूछा तो उसने कहा कि उसके साथी कंपनी से ही आज तो खाना ही खा कर आएंगे। इस दौरान उस शातिर व्यक्ति ने 7 रूमों की एलईडी अखाड़ कर अपने कब्जे में ली। इसके अलावा हार्ड डिस्क को भी नुकसान पहुंचाया। रात को चकमा दे कर होटल के पिछले हिस्से से सीढ़ी लगा कर फरार हो गया। एलईडी को रूम के पर्दो की रस्सी बनाकर नीचे उतारा। होटल मालिक ने बताया कि जब सुबह होटल के कर्मी रूम में गये तो यह रूम यह नजारा देख कर दंग रहे गए। होटल में प्रवेश करने व गैलरी में टहलने की उसकी फोटो सीसीटीवी में फुटेज भी है।।