फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 48 बाइक चालकों का चालान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस ने नांगल चौधरी में 48 बाइक चालकों का चालान किया। पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत सोमवार को ट्रैफिक एसएचओ रमेश कुमार ने नांगल चौधरी में जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। रमेश कुमार ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने को कहा। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए। ट्रैफिक पुलिस द्वारा हेलमेट ना लगाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले व गलत स्थान पर पार्किंग और कागजात ना रखने वाले के चालान किए गए। ट्रैफिक पुलिस द्वारा 48 चालान किए गए। ट्रैफिक पुलिस एसएचओ ने कहा कि बार-बार समझाने के बाद भी लोग यातायात के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। यातायात के नियमों के प्रति जिला पुलिस का आमजन को जागरूक करने प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें