फोटो 4सिहमा में बाबा जाट वाले में हवन यज्ञ में आहुति डालते श्रद्धालु।स्रोत:ग्रामीण
नारनौल। खंड सिहमा की बणी में बाबा जाट वाले का रविवार को रोट एवं हवन यज्ञ किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर की परिक्रमा कर बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। इस चिलचिलाती धूप में ग्रामीणों ने गर्मी को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध किए हुए थे। इस मौके पर बाबा खेता नाथ मंदिर के महंत ऐतवार नाथ, पूर्व सरपंच सूबे सिंह, पूर्व सरपंच नरेश यादव, अटाली के सरपंच जीतपाल, वेद प्रकाश के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। संवाद