फोटो नंबर- 03कार्यालय में बैठक करते वरिष्ठ नागरिक संगठन के सदस्य। संवाद
नारनौल। किला रोड स्थित साध्वी बहन मिश्री देवी आश्रम में रविवार को वरिष्ठ नागरिक संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा ने की। इस माह जिन वरिष्ठ नागरिकों का जन्मदिन है उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इसमें मुख्य रूप से बद्री प्रसाद गर्ग, ब्रह्म प्रकाश रोहिल्ला, वासुदेव गोगिया व नरेंद्र धौलिया शामिल रहे।
बैठक में वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर भी नगर परिषद को अवगत करवाया गया था, लेकिन अभी तक इसे पकड़वाने का ठेका नहीं छोड़ा गया है। बेसहारा गोवंश भी काफी संख्या मेें सड़कों पर घूमते रहते हैं। शहर की जिन सड़कों को निर्माण तोड़ा गया है उनका शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए। बैठक में गणेश हरित, गणपत राम सैनी, विजय सिंह रहीश, भागीरथ प्रसाद, मास्टर जयदयाल, राजकुमार गुप्ता, रविन्द्र चौधरी, शिवलाल वर्मा, शिवहरि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।