फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधा मुहैया कराना जरूरी : सांसद

Sun, 12 Jan 2025 08:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 04इंडोर जिम का अवलोकन करते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह। स्रोत- प्रशासन
विज्ञापन
निजामपुर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रदेश के युवाओं को सौगात दी है। सीएम ने वर्चुअल माध्यम से पंचकुला से ग्रामीण क्षेत्रों में 250 इंडोर जिम का उद्घाटन किया। वहीं स्थानीय स्तर पर जिले के गांव गांवड़ी जाट में भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने इंडोर जिम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक ओम प्रकाश यादव भी मौजूद थे।
विज्ञापन


सांसद चौधरी धर्मवीर ने कहा कि दस वर्षों के दौरान खेल के क्षेत्र में दी गई सुविधाओं से खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते।

उन्होंने बताया कि यह जिम 600 स्क्वायर फीट में 11 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ है। खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधा मुहैया कराना जरूरी है। इस मौके पर विधायक ओमप्रकाश ने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में विकास करवा रही है। इस अवसर पर सुबेसिंह मेजर ने मुख्य अतिथि का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान एसडीएम मनोज कुमार, बीजेपी के जिला प्रधान दयाराम, बीडीपीओ नवदीप सिंह, जोगेंद्र सिंह छिल्लर, जेई पंचायती राज मानवेंद्र, गांव के सरपंच सुरेन्द्र आदि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें