फोटो संख्या:54- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती पिलानिया में विजय कुमार पारिक को सम्मान
सतनाली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती पिलानिया में सेल्फ डिफेंस वालंटियर पंजीकरण आरंभ किया गया।
जिला रेडक्रॉस शाखा नारनौल से ब्रिगेड अधिकारी विजय कुमार पारीक पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि माय भारत पोर्टल पर जाकर सिविल डिफेंस वालंटियर का पंजीकरण करना है। जिला रेडक्रॉस शाखा के प्रधान एवं उपायुक्त विवेक भारती, सचिव बलवान सिंह के आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान के मार्गदर्शन में यह कार्य जिले भर में विभिन्न कॉलेजों, विद्यालयों में किया जाएगा।
ब्रिगेड अधिकारी विजय कुमार पारीक ने बताया कि लगभग 25 ब्रिगेड अधिकारी की टीम जोड़ने का काम कर रही है। प्राचार्य संगीता ने कहा कि जिला प्रशासन की यह बहुत अच्छी मुहिम है। समें सभी विद्यार्थी बढ़ चढ़कर भाग ले। इस मौके पर रजनेश, अंजू, मंजू, सुमन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।