फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय आईटीआई में रोजगार मेले में 15 छात्रों का चयन

Fri, 19 Jan 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 15 युवाओं का चयन किया गया। प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के दिशा निर्देशानुसार समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता रहता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रोजगार मेले में आईएमटी रोहतक और फरीदाबाद की प्रसिद्ध कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा आईटीआई पास आउट विद्यार्थियों को अप्रेंटिस व डीवॉक के तहत चयन किया गया है। शिक्षुता एवं प्लेसमेंट अधिकारी विकास यादव व शिवताज ने बताया कि आईएमटी रोहतक और फरीदाबाद कंपनी के मैनेजर ने आईटीआई पास आउट छात्रों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया है। रोजगार मेले में 32 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिसमें से 15 युवाओं का चयन किया गया। आईएमटी रोहतक कंपनी के प्रतिनिधि ने 12 व फरीदाबाद कंपनी के प्रतिनिधि ने 3 युवाओं का चयन किया। प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल ने सभी चयनित युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें