कनीना। जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में दो दिवसीय उप संकुल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का समापन हो गया। इसमें चयनित छात्र मॉडल संभागीय स्तर पर 23 व 24 सितंबर को फरीदाबाद में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना रहे। उन्होंने बताया कि संकुल स्तर पर चयनित छात्र मॉडल संभागीय स्तर पर 23 व 24 सितंबर को जवाहर नवोदय विद्यालय फरीदाबाद में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होंगे। संकुल स्तरीय कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में राजेश बंसल, आनंद प्रकाश, डॉ. विनोद यादव, भारती यादव, डॉ. विक्रम सिंह, संगीता यादव, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. संजय, डॉ. राकेश सिमर रहे।
उन्होंने बताया कि पर्यावरण के अनुकूल सामग्री प्रतियोगिता में गंगानगर-1 प्रथम और चूरू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन में गंगानगर-11 प्रथम व भिवानी द्वितीय, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में चुरू प्रथम व झुंझुनूं द्वितीय, गणितीय मॉडलिंग में महेंद्रगढ़ प्रथम एवं हनुमानगढ़ द्वितीय, सॉफ्टवेयर और एप्स में महेंद्रगढ़ प्रथम व चूरू द्वितीय, यातायात में श्रीनगर-11 प्रथम व श्रीगंगानगर-1 द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संगोष्ठी में महेंद्रगढ़ ने प्रथम एवं श्री गंगानगर-1 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी देकर प्रोत्साहित किया गया।