फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सेवानिवृत्त अध्यापक से ठगी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। साइबर थाना पुलिस ने सेवानिवृत्त अध्यापक यादराम से 9.80 लाख रुपये की ठगी के मामले में जसवीर को गिरफ्तार किया है। जसवीर राजस्थान के अलवर के गांव धनेटा का निवासी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैजल खान ने बताया कि यादराम को राजस्थान के नौगांवा में सस्ती जमीन का लालच दिया गया था।
विज्ञापन

वहां पहुंचने पर चार युवकों ने उनसे मारपीट की। उन्होंने यादराम का मोबाइल छीनकर 1.20 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। आरोपियों ने यादराम को डराकर मित्र सुरेश से 8.60 लाख रुपये मंगवाने पर मजबूर किया।
यह राशि भी उनके बताए खाते में भेज दी गई। घर आकर यादराम ने ऑनलाइन और साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी जसवीर को वीरवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें