फोटो संख्या:72- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में आयोजित शिविर में एसडीएम अनिल कुमार को बसों की समय
महेंद्रगढ़। समाधान शिविर में वीरवार को राज्य परिवहन की ओर से समस्याओं का समाधान करने परिचालक पहुंचे। शिविर में बस के समय में परिवर्तन की मांग को लेकर शिकायत आई। उपमंडल अधिकारी ने शिविर में राज्य परिवहन की ओर से उपस्थित परिचालक से बसों के रूटों पर चलने का समय पूछा तो परिचालक अमर सिंह समय भी नहीं बता पाए।
उपमंडल अधिकारी(एसडीएम) अनिल कुमार ने परिचालक से कुछ ग्रामीण रूटों पर बसों के संचालन के बारे में पूछा तो परिचालक वह भी नहीं बता पाया। अपने साथ लेकर गए बसों के संचालन की समय सारणी उपमंडल अधिकारी को दिखा दी। इस पर उपमंडल अधिकारी ने फटकार लगाते हुए कहा कि जब साधारण जानकारी ही नहीं तो शिविर में जिम्मेदार अधिकारियों को ही भेजें।
समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने बताया कि बवानियां रूट पर चार बसों के समय में परिवर्तन व एक बस के विस्तार की मांग उठाई गई थी, लेकिन यहां अधिकारियों की बजाए कर्मचारियों द्वारा ही शिकायतें सुनी जा रही हैं।
शिविर में 41 नागरिकों ने समस्या रखी। उपमंडल अधिकारी ने आम नागरिकों से सीधा संवाद कर समस्याएं सुनी। संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।